{"_id":"4739637d7706b585d52e9245f101ebb7","slug":"businessman-murdered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायी की धारदार हथियार से हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 26 Jul 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरापुर (सुल्तानपुर)। सूरापुर बाजार में रविवार की सुबह इलेक्ट्रिक वेल्डिंग व्यवसायी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। व्यवसायी की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के टीपी नगरा निवासी चंद्र प्रकाश (30) पुत्र राजाराम सूरापुर बाजार में इलेक्ट्रिक वेल्डिंग की दुकान करता था। शनिवार की देर रात चंद्र प्रकाश घर नहीं पहुंचा। इसे लेकर परिवार वाले चितिंत थे। रविवार की भोर में दुकान से चंद कदम की दूरी पर सड़क किनारे चंद्रप्रकाश का लहूलुहान शव पड़ा मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक चंद्रप्रकाश के सिर पर गहरे चोट के निशान हैं। व्यवसायी की हत्या से सूरापुर बाजार में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बाजार के व्यवसायी घटना स्थल पर पहुंच गए। प्रभारी कोतवाल आरपी यादव ने बताया कि परिवारीजनों ने चंद्रप्रकाश की हत्या किए जाने की बात कही है। पुलिस संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही पता चलेगा।
विज्ञापन