फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   BDO office ransacked, firing

बीडीओ ऑफिस में कर्मचारियों पर फायरिंग, मारपीट

Fri, 28 Oct 2016 10:35 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 28 Oct 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
BDO office ransacked, firing
पुलिस ने दर्ज किया केस - फोटो : अमर उजाला

खंड विकास कार्यालय पर शुक्रवार की शाम खैरातपुर गांव के प्रधान ने बेटे व समर्थकों के साथ बोला खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर धावा बोल दिया। दफ्तर में मौजूद लेखाकार समेत तीन कर्मचारियों की पिटाई कर दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की। कार्यालय में रखे कागजात फाड़ते हुए आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पिता-पुत्र समेत 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन



जगदीशपुर खंड विकास कार्यालय पर शुक्रवार को लेखाकार अनिल कुमार मिश्र, उर्दू अनुवादक मुस्तकीम खां व कंप्यूटर सहायक सुनील कुमार यादव सरकारी काम निपटा रहे थे। तभी खैरातपुर गांव के प्रधान मोहम्मद अमीन अपने पुत्र व 25 अन्य समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंच गए। आरोप है कि प्रधान आदि ने कार्यालय में मौजूद लेखाकार समेत अन्य कर्मचारियों को पीटते हुए सरकारी कागजात फाड़ डाले। कार्यालय में कर्मचारियों में दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग से भयभीत कर्मचारी कुर्सियों के नीचे दुबक गए।
विज्ञापन


प्रधान कर्मचारियों को जान से मार डालने की धमकी देते हुए समर्थकों के साथ चला गया। कर्मचारियों ने हमले की सूचना खंड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा को दी। खंड विकास अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए एसओ जगदीशपुर को केस दर्ज करने के लिए कर्मचारियों की तहरीर भेजी। इस बाबत एसओ जगदीशपुर राजकुमार यादव ने बताया कि लेखाकार की तहरीर पर प्रधान खैरातपुर मोहम्मद अमीन खां और उनके बेटे समेत 25 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed