{"_id":"32902f391ac15434ab1d796467d486c8","slug":"bank-person-shoted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मी को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक कर्मी को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो/गौरीगंज
Updated Sat, 01 Aug 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि विवाद में उमामिश्रपुर गांव में बैंक कर्मी को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को परिवारीजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के उमामिश्रपुर गांव निवासी दिवाकर पांडेय (40) पुत्र बेचूराम पांडेय कोलकाता में एक बैंक में नौकरी करते हैं। दिवाकर इन दिनों गांव आए हैं। वे एक भूखंड पर मकान का निर्माण करा रहे हैं।
विज्ञापन
भूखंड पर दिवाकर का पड़ोसी रामभुवन से विवाद चल रहा है। शनिवार को मकान के निर्माण के दौरान ही रामभुवन और शत्रुघ्न वहां पहुंच गए। शत्रुघ्न ने दिवाकर पर तमंचे से फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
गोली लगते ही दिवाकर जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रामभुवन और शत्रुघ्न के खिलाफ केस दर्ज किया है।