फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Balcony collapsed, girl died

नलकूप का छज्जा ढहने से बच्ची की मौत

Sat, 21 Nov 2015 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sat, 21 Nov 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन

अमरूद तोड़ते समय नलकूप का छज्जा ढहने से तीन बच्चियां नीचे गिर पड़ीं। ऊंचाई से गिरने के कारण तीनों गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारीजन तीनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो सगी बहनों की हालत नाजुक है।

विज्ञापन


बल्दीराय थाना क्षेत्र के रुपई मिश्र का पुरवा मजरे केवटली निवासी विजय शंकर मिश्र उर्फ करियाले की साढ़े सात वर्षीय बेटी तन्नू और उनके भाई रविशंकर मिश्र उर्फ गेंदू की 11 वर्षीय बेटी नैनसी व छह वर्षीय मन्नू क्षेत्र के प्राइमरी पाठशाला में पढ़ती हैं। तीनों बच्चियां शुक्रवार को स्कूल पढ़ने गई थीं।
विज्ञापन


छुट्टी के बाद तीनों घर लौट रही थी। रास्ते में नलकूप के पास अमरूद तोड़ने के लिए रुक गई। तीनों नलकूप के छज्जे पर चढ़कर अमरूद तोड़ रही थी कि अचानक छज्जा ढह गया। तीनों बच्चियां नलकूप के छज्जे के साथ ही नीचे गिर पड़ी। चीख-पुकार के बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और तीनों को जमीन से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर हालत में परिवारीजन तीनों बच्चियों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने तीनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। उपचार के दौरान देर रात तन्नू की मौत हो गई। मन्नू और नैनसी की हालत नाजुक है। तन्नू की मौत से गांव में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed