फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   attack on young women by axe

युवती पर कुल्हाड़ी से हमला 

Tue, 05 Sep 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन

भादर पट्टी नहरराय गांव में सोमवार की देर शाम मां व छोटी बहन के सात खेत गई एक युवती पर युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। युवती को बचाने पहुंची मां और बहन भी घायल हो गई। तीनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


पीपरपुर थाना क्षेत्र के भादर पट्टी नहरराय गांव निवासी दीनानाथ सेन की बेटी नीलम (24) सोमवार देर शाम अपनी मां इंदू सेन व छोटी बहन मोनिका के साथ खेत गई थी। तभी गांव का ही सूरज वहां कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया। सूरज ने नीलम पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
विज्ञापन


नीलम को बचाने दौड़ी इंदू सेन और मोनिका पर भी सूरज ने प्रहार कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना यूपी 100 को देते हुए तीनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नीलम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, सूचना के बाद गांव पहुंची पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत एसओ पीपरपुर डीके सिंह ने बताया कि दीनानाथ सेन की तहरीर पर सूरज के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार को सूरज को न्यायालय में पेश किया गया, जहां मजिस्ट्रेट ने उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed