फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Attack on home due to Election revenge

चुनावी रंजिश में घर पर हमला

Sat, 31 Oct 2015 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Sat, 31 Oct 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव को लेकर शुक्रवार रात दबंगों ने एक घर पर हमला बोल दिया। दबंगों ने दहशत फैलाने के लिए 20 राउंड फायरिंग की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। जामों क्षेत्र के वार्ड नंबर 26 से धर्मेंद्र सिंह क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़े हैं जबकि उनके विरोध में रजत सिंह मैदान में थे।

विज्ञापन


धमेंद्र सिंह के पक्ष में पर्वतपुर गांव निवासी ओम प्रकाश मौर्य ने प्रचार किया था। इसे लेकर रजत सिंह, ओम प्रकाश से रंजिश रख रहा था। शुक्रवार शाम रजत सिंह ने ओम प्रकाश को जान से मारने की धमकी दी थी। रात करीब एक बजे रजत सिंह कई अन्य लोगों के साथ ओम प्रकाश के घर पहुंच गया।
विज्ञापन


रजत सिंह ने ओम प्रकाश का दरवाजा तोड़ना शुरू कर दिया। ओम प्रकाश ने जब शोर मचाया तो रजत सिंह आदि ने करीब 20 राउंड राइफल व बंदूक से फायरिंग की। ओम प्रकाश ने घटना की सूचना मोबाइल फोन से पुलिस को दी। एसओ जामों सीपी जैसल पुलिस टीम के साथ पहुंच गए लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed