{"_id":"9ff7fbe16888f1d04435250f8c89b7be","slug":"asha-bahu-shot-at-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा बहू को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आशा बहू को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 24 Aug 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
चांदा (सुल्तानपुर)। मामूली विवाद में बांस काट रही एक आशा बहू को विपक्षियों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
मामला स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दमकड़ा गांव से जुड़ा है।
चांदा कोतवाली क्षेत्र के दमकड़ा (गारवपुर) निवासी आशा बहू ज्ञाना देवी (35) पुत्री भानु प्रताप चौरसिया का गांव की प्रधान डिंपल सिंह के पति जितेंद्र सिंह से आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार की सुबह ज्ञाना विवादित भूखंड पर लगे बांस को काट रही थी।
विज्ञापन
तभी जितेंद्र सिंह आदि वहां पर पहुंच गए और ज्ञाना को बांस काटने से मना कर दिया। ज्ञाना के इंकार करने पर जितेंद्र सिंह आदि ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान किसी ने ज्ञाना पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली ज्ञाना के सिर में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ी।
विज्ञापन
गंभीर हालत में ज्ञाना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने ज्ञाना के परिवारीजनों की तहरीर पर ग्राम प्रधान डिंपल सिंह के पति जितेंद्र सिंह, संदीप सिंह उर्फ सीपू, प्रदीप सिंह, अजय प्रताप सिंह और सूर्या सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।