{"_id":"57bc80ae4f1c1b2926d4face","slug":"acid-attack-on-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में महिला पर फेंका तेजाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में महिला पर फेंका तेजाब
Amar ujala Bureau
Updated Tue, 23 Aug 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
हालत गंभीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश में एक महिला पर तेजाब से हमले के बाद लाठी-डंडे से पिटाई की गई। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज कर मामले से पल्ला झाड़ लिया। मंगलवार को पीड़िता एसपी के सामने पेश हुई। एसपी ने पीड़िता को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
कूरेभार थाना क्षेत्र के बरौला गांव की रहने वाली सृजना देवी (50) पत्नी स्व. रामयज्ञ की पट्टीदार फूलचंद्र से रंजिश चल रही है। इसी विवाद में बीते 21 अगस्त की शाम फूलचंद्र आदि ने सृजना देवी पर तेजाब से हमला कर लाठी-डंडे से पीटा था। सृजना देवी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर फूलचंद्र, सूर्य प्रकाश, दया प्रकाश के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर मामले से पल्ला झाड़ लिया था।
विज्ञापन
मंगलवार को हालत में कुछ सुधार होने पर पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक पवन कुमार के सामने पेश होकर आपबीती सुनाई। एसपी ने पीड़ित महिला को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
पीटा लेकिन नहीं डाला तेजाब : एसओ कूरेभार
सुल्तानपुर। कूरेभार थानाध्यक्ष राम बचन भारती ने बताया कि महिला की रंजिश में पिटाई की गई थी। उसका केस दर्ज है। महिला पर तेजाब से हमला नहीं हुआ था। महिला हाथ में गर्म चाय ली थी तभी उस पर हमला हुआ था। चाय महिला पर गिर पड़ी थी, जिससे वह जल गई थी।