{"_id":"5c9fac67bdec2213fd299c4f","slug":"91553968231-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम ने किया अमेठी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीएम ने किया अमेठी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएम ने किया अमेठी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
अमेठी। उत्तर रेलवे के जीएम ने शनिवार को स्थानीय स्टेशन पर सुविधाओं का निरीक्षण किया। स्टेशन पर मिली खामियों पर संबंधित को फटकार लगाते हुए उसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
उत्तर रेलवे के जनरल मैनेजर टीपी सिंह शनिवार को डीआरएम सतीश कुमार के साथ अपराह्न करीब तीन बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने स्टेशन परिसर पर लगाए गए यंत्रों की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और संबंधित से जानकारी ली। इसके साथ ही जीएम ने यात्री प्रतीक्षालय, दिव्यांग शौचालय और परिसर के बाहर बने शॉपिंग मॉल का भी निरीक्षण किया। मौजूद लोगों ने रेलवे स्टेशन पर बने शौचालय बंद होने की शिकायत की, जिस पर उन्होंने डीआरएम से पूछा। डीआरएम ने बताया शीघ्र ही इसका संचालन शुरू हो जाएगा। रविवार को आरक्षण काउंटर पर दो बजे के बाद टिकट वापसी न होने की शिकायत पर जीएम ने निर्देश दिया कि जहां टिकट वापस हो रहा हो उस काउंटर पर बोर्ड लगा दिया जा जाए, जिससे लोगों को परेशानी न हो।