फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   मनमानी

मनमानी

Thu, 09 Nov 2017 11:19 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
मनमानी
रसोइया चयन में प्रधानाध्यापक को भारी पड़ी मनमानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। रसोइया चयन में मनमानी बरतना जूनियर हाई स्कूल पूरबगांव की प्रधानाध्यापक को भारी पड़ा। शिकायत सही मिलने के बाद डीएम के आदेश पर बुधवार को बीएसए ने शिक्षिका को निलंबित करते हुए गलत जांच रिपोर्ट देने के आरोप में अमेठी के बीईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
अमेठी ब्लॉक के पूरबगांव निवासी प्रभाशंकर तिवारी ने बीते दिनों डीएम कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में एक शिकायती पत्र देकर गांव स्थित जूनियर हाई स्कूल की प्रधानाध्यापक कुसुम कुमारी सिंह पर रसोइया चयन में मनमानी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

डीएम योगेश कुमार के आदेश पर बीएसए राजकुमार पंडित ने बीईओ अमेठी हरिनाथ सिंह से रसोइया गीता मौर्या की नियुक्ति से जुड़े तथ्य तलब करते हुए रिपोर्ट मांगी थी। बीईओ ने अपनी रिपोर्ट में गीता मौर्या की नियुक्ति को वैध ठहराया था। मामले की जानकारी होने पर शिकायतकर्ता ने परिवार रजिस्टर की नकल डीएम को देकर इस बात को साबित किया कि गीता मौर्या के घर कोई ऐसा बच्चा नहीं है जिसकी उम्र जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने लायक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के साथ शिकायतकर्ता की ओर से प्रस्तुत साक्ष्य मिलने के बाद नाराज डीएम ने बीएसए को प्रधानाध्यापक को निलंबित व बीईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश दिया था। डीएम के आदेश पर बीएसए ने बुधवार को प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए बीईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश जारी कर दिया है।
चेहल्लुम की छुट्टी आज
बीएसए राजकुमार पंडित ने बताया कि चेहल्लुम के अवकाश को लेकर शिक्षक किसी भ्रम में न रहें। डीएम के आदेश पर शुक्रवार को चेहल्लुम का अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed