{"_id":"5bbced95867a55285e427f37","slug":"81539108245-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्दीराय की बाजारों में पड़ा छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बल्दीराय की बाजारों में पड़ा छापा
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
मिठाई की दुकानों पर छापा, बर्फी, लड्डू व बूंदी के नमूने लिए
सुल्तानपुर। त्योहार के दौरान मिलावटी मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए एसडीएम बल्दीराय के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने मंगलवार को कई बाजारों में छापा मारा। इस दौरान दुकानों से 10 किलोग्राम दूषित मिठाई को नष्ट कराया गया। इसके साथ ही टीम ने बर्फी, लड्डू व बूंदी के नमूना लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
एसडीएम बल्दीराय प्रतिपाल सिंह के नेतृत्व में एफएसडीए की टीम ने मंगलवार सुबह बल्दीराय बाजार में छापा मारा। छापे के दौरान मिठाई की दुकान से दो नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। इसके बाद टीम पारा बाजार पहुंची, जहां पर 10 किलोग्राम दूषित मिठाई को नष्ट कराया गया। टीम ने केला के गोदाम का निरीक्षण किया। गोदाम में गंदगी मिलने पर टीम ने सफाई का निर्देश दिया। इसके बाद वलीपुर बाजार पहुंची टीम ने दुकानों से साबूदाना, बर्फी, बूंदी और लड्डू के नमूने भरे और उन्हें जांच के लिए भेजा है। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।