फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   गबन

गबन

Sun, 18 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
गबन
गबन के आरोप में हेडमास्टर का डिमोशन
विज्ञापन

सुल्तानपुर। अखंडनगर विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भैरोपुर दुबे के प्रधानाध्यापक को ड्रेस वितरण में गबन के आरोप में बीएसए ने पदावनत कर दिया है। साथ ही गबन के 35,400 रुपये की वेतन से रिकवरी करने का भी आदेश दिया है।

अखंडनगर विकासखंड क्षेत्र के भैरोपुर दुबे प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक राकेश कुमार पर आरोप है कि उन्होंने ग्राम प्रधान निर्वाचित होने के बावजूद भी एमडीएम निधि के खाते से रुपये एसएमसी अध्यक्ष व अपने संयुक्त हस्ताक्षर से निकाल लिया। साथ ही ड्रेस वितरण में 35,400 रुपये का भुगतान अकाउंट पेयी चेक के बजाय वेयरर चेक से किया है। यही नहीं यूनिफॉर्म और लकड़ी के लिए किए गए भुगतान में अनियमितता बरती गई है।
विज्ञापन


सर्वशिक्षा अभियान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी राजीव वार्ष्णेय की जांच रिपोर्ट के बाद बीएसए ने प्रधानाध्यापक राकेश कुमार से अपना पक्ष रखने का समय दिया था। जिस पर हेडमास्टर ने अपनी भूल स्वीकार करते हुए भविष्य में पुनरावृत्ति नहीं करने का आश्वासन दिया था। बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह ने सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में हेडमास्टर को पदावनत करते हुए प्राथमिक विद्यालय कलान में सहायक अध्यापक के रूप में पदस्थापित किया है। साथ ही गबन रुपये की वसूली वेतन से करने का निर्देश वित्त एवं लेखाधिकारी विवेक सिंह को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed