{"_id":"5cbe08e8bdec221431498988","slug":"71555957992-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवकों को जीप ने रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइक सवार युवकों को जीप ने रौंदा
विज्ञापन
हादसों में युवक समेत दो लोगों की मौत, दो घायल
सुल्तानपुर। जिले के कुड़वार और कूरेभार इलाके में हुए हादसों में एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। दो युवक घायल हुए जिन्हें जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
कुड़वार क्षेत्र के कोटिया गांव निवासी मेहताब (18) पुत्र शहजाद सोमवार सुबह गांव के शोएब (19) पुत्र कमरुद्दीन और सजरे आलम (20) पुत्र हारुन के साथ बाइक से मुसाफिरखाना जा रहा था। तीनों लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़सा गांव के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार जीप ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मेहताब को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में शोएब और सजरे आलम को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
कूरेभार थाना क्षेत्र के राधेपुरवा निवासी सुल्लुर (42) रविवार देर शाम अपने घर के सामने सड़क के दूसरी पटरी पर लगे हैंडपंप से पानी लेकर घर लौट रहा था। धनपतगंज की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे डंपर ने सुल्लुर को टक्कर मार दी। दुर्घटना में सुल्लुर की मौके पर ही मौत हो गई। मौके का फायदा उठाकर डंपर चालक फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मृतक के भाई भुल्लुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।