फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Five people accused of beating a father to death.

Dehradun News: पांच लोगों पर पीटकर पिता की हत्या करने का आरोप

Mon, 05 Oct 2026 07:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Five people accused of beating a father to death.
देहरादून। बस चालक गोपाल सिंह की मौत के करीब एक साल बाद उनकी बेटियों ने पांच लोगों पर पिता की पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। सोमवार को पत्रकार वार्ता में बेटियों किरण रावत और आरोही रावत ने आरोप लगाया कि 11 अक्तूबर 2025 को आरोपियों ने शराब के नशे में उनके पिता के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। इसके बाद 18 अक्तूबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बेटियों का आरोप है कि घटना की शिकायत पुलिस को देने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

किरण और आरोही ने बताया कि उनके पिता गोपाल सिंह बस चालक थे। 11 अक्तूबर को पांच लोगों ने उनके साथ मारपीट की। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। आरोप है कि मारपीट करने वाले लोग ही उनका इलाज भी करा रहे थे। परिजनों को घटना और इलाज के संबंध में पूरी जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन

बेटियों के मुताबिक, 18 अक्तूबर को गोपाल सिंह की मौत हो गई। आरोप है कि पिता की मौत के बाद भी आरोपियों ने उनका पोस्टमार्टम नहीं होने दिया। अस्पताल से शव घर लाया गया और महज 15 से 20 मिनट बाद ही उसे हरिद्वार ले जाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिता की मौत सामान्य नहीं थी, बल्कि मारपीट में लगी चोटों के कारण हुई थी। मामले में पांच लोगों की भूमिका की जांच की जानी चाहिए। बेटियों ने पुलिस से घटना की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed