फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Granddaughter Sent to Jail in Grandfather’s Murder Case,

इंदौर: दादा की हत्या करने वाली पोती गई जेल, पूछताछ में नहीं किया सहयोग; बीए करने के बाद बनाना चाहती थी पत्रकार

Mon, 05 Oct 2026 07:22 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2026 07:22 PM IST
सार

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में दादा की हत्या के मामले में गिरफ्तार पोती को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, युवती ने कई सवालों के स्पष्ट जवाब नहीं दिए। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बल्ला और बुलेट बरामद की है। हत्या की वास्तविक वजह की जांच जारी है। 

विज्ञापन
Granddaughter Sent to Jail in Grandfather’s Murder Case,
एरोड्रम थाना क्षेत्र का मामला

विस्तार

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में दादा की हत्या के मामले में गिरफ्तार की गई पोती को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा आरोपी युवती से हत्या की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर लगातार पूछताछ की गई, लेकिन पुलिस के मुताबिक युवती ने पूछताछ में अपेक्षित सहयोग नहीं किया। कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब भी उसने पुलिस को नहीं दिए।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी युवती से करीब सौ से अधिक सवाल किए गए थे। इनमें घटना से पहले की परिस्थितियों, दादा के साथ उसके संबंध, हत्या की योजना और वारदात के बाद की गतिविधियों को लेकर सवाल शामिल थे। हालांकि युवती ने कई सवालों के जवाब देने से इनकार किया या पुलिस को स्पष्ट जानकारी नहीं दी। ऐसे में पुलिस अब उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि घटना के पीछे वास्तविक वजह क्या थी और इतने समय बाद युवती ने दादा की हत्या क्यों की। पुलिस इसी सवाल का जवाब तलाश रही है। पूछताछ के दौरान युवती द्वारा हत्या की स्पष्ट और उचित वजह नहीं बताए जाने के कारण पुलिस के सामने जांच को आगे बढ़ाने की चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दादा की हत्या करने बुलेट पर सवार होकर और घर से क्रिकेट का बल्ला लेकर देर रात पहुंची थी पोती
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने वारदात के बाद हत्या में इस्तेमाल किए गए बल्ले और बुलेट को भी बरामद किया है। इन सामानों को जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है। पुलिस इनके संबंध में भी आवश्यक जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना के दौरान इनका किस तरह इस्तेमाल हुआ। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी युवती पढ़ाई कर रही थी। उसने बीए सेकंड ईयर तक की पढ़ाई पूरी की थी और आगे जर्नलिज्म की पढ़ाई कर पत्रकार बनना चाहती थी। ऐसे में उसके द्वारा दादा की हत्या किए जाने की घटना ने परिवार और आसपास के लोगों को भी हैरान कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवती को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर हत्या की वास्तविक वजह तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed