फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   भाई की हत्या की पैरवी कर रहे युवक को गोली मारने पहुंचे शूटर

भाई की हत्या की पैरवी कर रहे युवक को गोली मारने पहुंचे शूटर

Sun, 02 Dec 2018 11:15 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
भाई की हत्या की पैरवी कर रहे युवक को गोली मारने पहुंचे शूटर
कादीपुर (सुल्तानपुर)। भाई की हत्या की पैरवी कर रहे युवक को गोली मारने पहुंचे शूटरों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों के पास से युवक की फोटो के साथ ही असलहा बरामद किया गया है।
विज्ञापन



कादीपुर कोतवाली प्रभारी अरविंद पांडेय को शनिवार की रात सूचना मिली कि नागनाथपुर हसरो गांव निवासी अशोक कुमार सिंह की हत्या करने तीन शूटर पहुंचने वाले हैं। सूचना मिलते ही अरविंद पांडेय ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स को दी। सूचना मिलते ही एसपी ने स्वॉट टीम को भी सक्रिय कर दिया। कादीपुर कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम ने बिजेथुवा मंदिर के पास घेराबंदी शुरू कर दी।
विज्ञापन



बदमाश खुद को घिरता देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग का जवाब देते हुए सूरापुर चौकी इंचार्ज अमरेंद्र बहादुर सिंह ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला, जबकि दो अन्य बदमाशों को पुलिस ने एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान कृष्ण मोहन सिंह उर्फ मधुर सिंह और सिद्धार्थ सिंह निवासी कटसारी कोतवाली कादीपुर के रूप में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



फरार होने वाले बदमाश की पहचान रिंकू उर्फ नरेंद्र सिंह निवासी नागनाथपुर हसरो, थाना करौंदीकलां के रूप में की गई। कादीपुर कोतवाली के प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि नौ सितंबर 2018 को नागनाथपुर हसरो गांव निवासी कृष्ण कुमार सिंह की हत्या कर दी गई थी। हत्या की पैरवी उनके भाई अशोक सिंह कर रहे थे। पैरवी से नाराज होकर रिंकू उर्फ नरेंद्र सिंह ने अशोक की हत्या की साजिश रची थी।



पुलिस को गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से अशोक सिंह की फोटो के साथ ही असलहा व कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार कृष्ण मोहन सिंह उर्फ मधुर सिंह निवासी कटसारी वर्ष 2015 में कादीपुर क्षेत्र में हुए ट्रिपल मर्डर का भी अभियुक्त था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed