फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   सरेराह युवक की पिटाई कर 10 हजार रुपये लूटे

सरेराह युवक की पिटाई कर 10 हजार रुपये लूटे

Sun, 21 Apr 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
सरेराह युवक की पिटाई कर 10 हजार रुपये लूटे
युवक पर तमंचे के बट से हमला, 10 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

सुल्तानपुर। मोतिगरपुर क्षेत्र में सक्रिय बाइक सवार बदमाशों ने रविवार को श्रीरामपुर लमौली गांव के पास एक युवक को घेरकर 10 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर युवक को तमंचे के बट से मारकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने युवक को सीएचसी पहुंचाया और उसके परिवारीजनों को सूचना दी। एसओ ने एक दरोगा को सीएचसी भेजकर पीड़ित युवक का बयान दर्ज कराया।

भैरोपुर निवासी शंभूलाल का बेटा राज कुमार केवट (20) रविवार सुबह साढ़े 10 बजे साइकिल से अपने नाना के घर खालिसपुर डिंगुर थाना दोस्तपुर गया था। नाना के घर से 10 हजार रुपये लेकर लौटते समय मोतिगरपुर क्षेत्र के श्रीरामपुर लमौली गांव के पास राजकुमार को एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने रोक लिया। राजकुमार कुछ समझ पाता इससे पहले ही एक युवक ने तमंचा निकालकर उस पर तान दिया और उससे 10 हजार रुपये के साथ ही मोबाइल फोन लूट लिया।
विज्ञापन


राजकुमार ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे के बट से उसकी पिटाई कर दी। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़े तो बदमाश फरार हो गए। हमले में घायल राजकुमार को स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। एसओ मोतिगरपुर मनोज कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक दुर्योधन लाल ने सीएचसी पहुंचकर पीड़ित का बयान दर्ज किया। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed