{"_id":"59f8ac384f1c1bcc538ba1b3","slug":"61509469240-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर परिसर में दुधमुंही बच्ची को छोड़ ट्रेन से कटी महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर परिसर में दुधमुंही बच्ची को छोड़ ट्रेन से कटी महिला
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर में दुधमुंही को छोड़
ट्रेन से कटी महिला
क्रासर-
लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर पूरे ओझा गांव के पास का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-26,27
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर स्थित गांव पूरे ओझा के पास मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे लखनऊ से प्रतापगढ़ की ओर जा रही टू पीआरएल पैसेंजर से कटकर 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शिनाख्त कराई लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने पहचान के लिए शव को रखवाया है। स्थानीय लोगों की मानें तो मृतका करीब एक वर्ष की बच्ची को श्री देवीपाटन मंदिर गेट के बाहर स्थित पीपल पेड़ के नीचे बैठाकर चली गई थी। नवजात सोनपापड़ी का टुकड़ा लिए वहीं बिलख रही थी। इस बीच रानी सुषमा देवी महिला महाविद्यालय में छुट्टी होने के बाद छात्राएं वहां पहुंच गईं। छात्राओं ने आसपास जानकारी की लेकिन बच्ची का कोई वारिस नहीं मिला। छात्राओं ने बच्ची को खिला-पिलाकर चुप कराया। जानकारी होने के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटे तक रखवाया जाएगा। उसके बाद शव का पंचनामा कराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। बच्ची को अस्पताल में रखा गया है। सुपुर्दगी की कार्रवाई की जा रही है। ाटना स्थल के पास हवाई चप्पल मिला है। उसके पास से एक हजार रुपये मिले हैं। घटना स्थल से श्रीदेवी पाटन मंदिर की दूरी करीब सात सौ मीटर है।