{"_id":"5c606336bdec2229d2397b50","slug":"51549820726-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की हत्या में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ की हत्या में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गौरीगंज। वारिसगंज कस्बे के समीप सात फरवरी को न्यायालय से घर वापस लौट रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या करने की घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन अदद तमंचे व कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने रविवार को तीनों आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया।
जगदीशपुर के गांव मखदूमपुर निवासी पुरुषोत्तम तिवारी सात फरवरी को दीवानी न्यायालय सुलतानपुर से वापस घर जा रहे थे। वे वारिसगंज कस्बे के समीप पहुंचे ही थे कि पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार छह बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही परिवारीजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। मौके पर पहुंचे एसपी अनुराग आर्य ने परिवारीजनों से तहरीर देने की बात कहते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। इस पर ग्रामीण शांत हुए और शव का पोस्टमॉर्टम हो सका।
एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी बीसी दुबे के पर्यवेक्षण में चार टीमें गठित की थीं। आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम ने शनिवार देर शाम थाना क्षेत्र के इमली क्रॉसिंग के समीप बाइक से आ रहे तीन आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान तीनों के पास से एक-एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
पूछताछ में एक की पहचान मखदूमपुर निवासी इंद्रेश सिंह ऊर्फ पिढ़ई, दूसरे की मुंशीगंज थाना क्षेत्र के गांव चंदौकी निवासी विजय सिंह व तीसरे की जगदीशपुर क्षेत्र के गांव कैमा निवासी दीपराज सिंह के रूप में हुई। घटना का खुलासा करते हुए एएसपी ने बताया कि तीनों ने सात फरवरी को हुई हत्या में स्वयं के शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने रविवार को तीनों का चालान न्यायालय भेज दिया।