{"_id":"5b7711bc42c79246400a9a9e","slug":"51534529980-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चा मकान ढहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्चा मकान ढहा
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान जमींदोज, बाल-बाल बचे परिवारीजन
सुल्तानपुर। सराय कल्याण गांव में शुक्रवार सुबह एक कच्चा मकान भर-भराकर ढह गया। हादसे के वक्त परिवार के सदस्य अंदर ही मौजूद थे, लेकिन सभी बाल-बाल बच गए। करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
यह हादसा सुनील रावत और अरविंद रावत (सगे भाई) के मकान में हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले दिनों हुई लगातार बारिश से जर्जर मकान की नींव कमजोर हो गई थी। दीवार में दरारें पड़ गई थीं। सुनील रावत और अरविंद रावत मजदूरी करके जीवनयापन करते हैं। मकान में सुनील के छह और अरविंद के पांच सदस्य एक साथ ही रहते हैं। ग्राम प्रधान उदय प्रताप सिंह ने पीड़ित परिवार की मदद की। पीड़ित की मानें तो मकान गिरने से करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।