फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ईंट व्यवसायी से मांगी 50 लाख रुपए की रंगदारी

ईंट व्यवसायी से मांगी 50 लाख रुपए की रंगदारी

Sun, 04 Mar 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
ईंट व्यवसायी से मांगी 50 लाख रुपए की रंगदारी
ईंट भट्ठा मालिक से हिस्ट्रीशीटर ने मांगी 50 लाख की रंगदारी
विज्ञापन

गौरीगंज। मुंशीगंज क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर ने बेहटा में ईंट भट्ठा चलाने वाले व्यवसायी से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। पीड़ित व्यवसायी ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

क्षेत्र के विशुनदासपुर गांव निवासी कृष्णदेव सरोज का मुंशीगंज के पूरे भोरई सिंह बेहटा में ईंट भट्ठा है। कृष्णदेव के मुताबिक गत 28 फरवरी की रात उनके ईंट भट्ठे पर एक बाइक से पहुंचे तीन लोगों ने चौकीदार रामानंद यादव की पिटाई की। उन्होंने 50 लाख रुपये की रंगदारी देने की सूचना कृष्णदेव तक पहुंचाने की धमकी दी। हमलावर जाते समय चौकीदार का मोबाइल, चार्जर, टार्च व कुछ जरूरी कागजात भी उठा ले गए। चौकीदार ने रात में ही दूसरे के मोबाइल से घटना की सूचना कृष्णदेव को दी।
विज्ञापन


इस बीच तीन मार्च को मुंशीगंज क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर ने व्यवसायी के मोबाइल पर फोन कर जल्द 50 लाख रुपये रंगदारी देने को कहा। हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। हिस्ट्रीशीटर की धमकी से परेशान भट्ठा संचालक कृष्णदेव ने रविवार को मुंशीगंज पुलिस को नामजद तहरीर दी। व्यवसायी की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसएचओ मुंशीगंज विनोद कुमार मिश्र ने व्यवसायी से रंगदारी मांगे जाने के संबंध में तहरीर मिलने पुष्टि की। कहा कि जल्द ही आरोपी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर पूरे मामले का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed