{"_id":"5cc89199bdec2207853453ab","slug":"41556648345-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापे में भाजपा और कांग्रेस की प्रचार सामग्री मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छापे में भाजपा और कांग्रेस की प्रचार सामग्री मिली
विज्ञापन

अमेठी। एडीएम की अगुवाई में मंगलवार शाम शहर के दो होटलों में छापेमारी की गई। होटल के दो कमरों में दो दलों की प्रचार सामग्री बरामद हुई है।
एडीएम वंदिता श्रीवास्तव एसडीएम रामशंकर की अगुवाई में मंगलवार शाम मुंशीगंज मार्ग पर होटल नरेंद्रा में छापेमारी की गई। प्रशासन से शिकायत की गई थी कि इस होटल में पैसे रखे गए हैं।
जिस पर अधिकारियों ने आनन-फानन में होटल में छापेमारी की। छापेमारी में एक कमरे में कांग्रेस पार्टी और एक कमरे में बीजेपी की प्रचार सामग्री मिली। इसके बाद होटल इंटर नेशनल में छापेमारी की गई।
यहां पर प्रशासन को कुछ नहीं मिला। एसएसटी टीम प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि दो कमरों में कांग्रेस और बीजेपी की प्रचार सामग्री मिली है। गणना कराई जा रही है। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि दो कमरों में बीजेपी और कांग्रेस की प्रचार सामग्री मिली है। एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि छापेमारी की गई है। प्रचार सामग्री मिली है। कार्रवाई की जा रही है।
बताया कि जो लोग होटल में मिले उनको बता दिया गया है कि वह चार तारीख को जनपद छोड़ दें। होटल संचालक को भी निर्देशित किया गया है कि वह किसी बाहरी व्यक्ति को अपने होटल में रहने न दें।