{"_id":"5b01bc034f1c1b2b118b5137","slug":"41526840323-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दंपती को ट्रक ने कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार दंपती को ट्रक ने कुचला
Updated Sun, 20 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार दंपती को ट्रक ने कुचला, पत्नी की मौत
सुल्तानपुर। बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पति को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
अंबेडकरनगर के बेवाना थानान्तर्गत नगवा निवासी कमला प्रसाद (32) अपनी पत्नी शीलम (30) के साथ पांडेबाबा रिश्तेदारी में गए थे। रविवार को बाइक से घर लौटते समय कस्बे के बाईपास के पास एक ट्रक ने दपंती को कुचल दिया। दुर्घटना में शीलम की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने कमला प्रसाद को सीएचसी पहुंचाया।
चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक सवार दंपती को पहले कार ने टक्कर मारी जिससे वे बाइक से नीचे गिर पड़े। इसी बीच पीछे से आया एक ट्रक शीलम को रौंदता हुआ निकल गया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। उधर कादीपुर क्षेत्र के हींगुन गौरा गांव के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार रमेश (23) व उनकी पत्नी कुशलवती (20) निवासी भटपुरा विसनागर, दोस्तपुर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।