{"_id":"5ad8dd8d4f1c1ba1098b56b6","slug":"41524161933-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस पर सवार महिलाओं से छेड़छाड़ व मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस पर सवार महिलाओं से छेड़छाड़ व मारपीट
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बेटी को विदा कराने आए परिवार पर धारदार हथियार से हमला, 16 घायल
अमेठी। बेटी को विदा कराने बहराइच से आए एक परिवार पर कुछ शोहदों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियार से प्रहार करने के साथ बस पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में 16 लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंचने से नाराज लोगों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। घंटों बाद पहुंची पुुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को हाईवे से हटाया। एएसपी ने तीन सीओ व चार थानों की पुलिस के साथ मोर्चा संभाला तब हालात सामान्य हुए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद व 25-30 अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
यह घटना कमरौली क्षेत्र में बुधवार रात हुई। बहराइच के हरदी क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की की शादी अमेठी के कमरौली क्षेत्र में एक गांव के रहने वाले युवक से गत 17 अप्रैल को हुई थी। चौथी में लड़की की विदाई कराने के लिए बुधवार को उसके पिता समेत मायके के करीब 40 लोग एक बस से लड़के के घर पहुंचे थे। बुधवार रात करीब नौ बजे विदाई कराकर लोग बस में बैठे थे, तभी तीन-चार लोग वहां पहुंचे और महिलाओं से अभद्रता करने लगे। महिलाओं ने विरोध किया तो आरोपियों ने फोन करके 25-30 अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। बरछी, बल्लम व फरसा लेकर पहुंचे लोगों ने बस में घुसकर प्रहार शुरू कर दिया। हमले में छह महिलाओं समेत 16 लोग घायल हो गए।
इसके बाद हमलावरों ने बस पर पथराव व बरछी से हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया। बस में सवार लोग यूपी 100 के साथ ही कमरौली थाने की पुलिस को मदद के लिए बुलाते रहे, लेकिन कोई पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे नाराज लोगों ने लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद कमरौली थाने की पुलिस पहुंची और पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने लगी। इससे लोगों का गुस्सा बढ़ गया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हाईवे को खुलवाया और उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
एएसपी बलरामाचारी दूबे तीन सीओ व चार थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। एएसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। एएसपी ने घायल चार लोगों को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया। पुलिस ने प्रमोद, मारुफ, तुफैल समेत चार नामजद व 25-30 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। दूसरी तरफ हाईवे जाम करने पर कमरौली थाने के दरोगा कृपाशंकर मिश्र की तहरीर पर 12 नामजद व 40 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।