फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   70 हजार नकदी और आभूषण सहित तीन लाख की चोरी

70 हजार नकदी और आभूषण सहित तीन लाख की चोरी

Sun, 26 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
70 हजार नकदी और आभूषण सहित तीन लाख की चोरी
70 हजार नकदी व आभूषण सहित तीन लाख की चोरी
विज्ञापन


अमेठी। थाना क्षेत्र धम्मौर के गांव भीमी में शुक्रवार रात खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोरों ने 70 हजार नकदी और आभूषण सहित करीब तीन लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
थाना क्षेत्र धम्मौर के गांव भीमी निवासी हनुमान सिंह के घर शुक्रवार रात चोर खिड़की काटकर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर 70 हजार नकदी, आभूषण, कपड़े सहित अन्य सामान पार कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह उठने पर परिवारीजनों को मामले की जानकारी हुई। पीड़ित के अनुसार तीन दिसंबर को उनकी पोती का गौना था। उसके लिए आभूषण, कपड़ों व अन्य सामान की खरीदारी की गई थी। अन्य जरूरतों के लिए पैसा घर में रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह गांव के बाहर झाडिय़ों में चोरी गए कुछ खाली अटैची व बैग मिले। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। पुलिस मौके पर गई थी। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed