{"_id":"59496ac34f1c1b59508b4776","slug":"31497983683-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यवसायी से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा व्यवसायी से लूट
Updated Wed, 21 Jun 2017 05:31 AM IST
विज्ञापन
सराफा व्यवसायी से तमंचे के जोर पर ढाई लाख की लूट
क्रासर
तीन किलो चांदी व 30 ग्राम सोना लूट ले गए बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
बाजार शुकुल (अमेठी)। गयासपुर नाले के पुल पर मंगलवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यवसायी और उसके दो बेटों पर तमंचा तानकर ढाई लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी लूट ली। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर क्षेत्र की घेराबंदी की है।
शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी सराफा व्यवसायी दिलीप सोनी की जैनबगंज बाजार में दुकान है। मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे दिलीप दुकान बंद करके अपने बेटे अंकित व छोटू के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में गयासपुर नाले के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। इसके बाद एक बदमाश ने तमंचा निकालकर बच्चों पर तान दी। व्यवसायी की बाइक की डिक्की में रखी तीन किलोग्राम चांदी, 30 ग्राम सोना और छह हजार रुपये नकद लूटकर बदमाशों ने बाइक की चाबी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।