{"_id":"5be9c0b4bdec226957070bd2","slug":"21542045876-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहशत
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यवसायी पर फायरिंग, विरोध में बाजार बंद
सुल्तानपुर। जवाहरनगर बाजार में बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने किराना व्यवसायी पर फायरिंग कर दी। व्यवसायी ने भागकर अपनी जान बचाई। फायरिंग से बाजार में दहशत फैल गई। सूचना पाते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और छानबीन की। उधर, घटना की जानकारी होते ही व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। एएसपी के समझाने पर व्यवसायी शांत हुए। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
कादीपुर क्षेत्र के शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी राकेश कुमार चौरसिया की जवाहरनगर बाजार में किराना की दुकान और गोदाम है। सोमवार सुबह पौने नौ बजे राकेश गोदाम खोलने के लिए पहुंचे थे। शटर खोलते समय बाइक सवार दो नकाबपोश पहुंचे और राकेश पर फायरिंग कर दी। राकेश ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही सीओ डीपी शुक्ला व कादीपुर कोतवाल अरविंद पांडेय मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल से असलहे का एक खोखा बरामद किया।
उधर, राकेश पर जानलेवा हमले की सूचना मिलते ही कादीपुर बाजार के व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद कर विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए। एएसपी ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत कराया। कोतवाल अरविंद पांडेय ने बताया कि राकेश की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। कोतवाल का कहना है कि गोली प्वाइंट 32 बोर की पिस्टल से चला गई है।
विज्ञापन
व्यवसायी राकेश की मानें तो बदमाशों की फायरिंग में एक गोली उसके हाथ को छूकर निकली है, जिसकी वजह से उसके हाथ में काला निशान पड़ गया है। दूसरी तरफ पुलिस का कहना कि गोली व्यवसायी के हाथ को छूकर निकलती तो घाव होता। उधर नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवींद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में सोमवार को कादीपुर में बैठक कर तीन दिन में घटना का खुलासा किए जाने की मांग की। एसपी को संबोधित ज्ञापन क्षेत्राधिकारी डीपी शुक्ला को दिया। बैठक में नगर अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, महामंत्री विनोद कुमार सोनी समेत अन्य व्यवसायी मौजूद रहे।
कैमरे में कैद हुए हमलावर
छानबीन के दौरान पुलिस ने पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज में बाइक सवार हमलावर नजर आए हैं। उसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।