फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   अवैध संबंध

अवैध संबंध

Sat, 16 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
अवैध संबंध
अवैध संबंध में दोस्त ने की थी युवक की हत्या
विज्ञापन

सुल्तानपुर। पत्नी के साथ अवैध संबंध के चलते दोस्त ने ही तीन साथियों की मदद से शेषराम की हत्या की थी। यह खुलासा करने के साथ पुलिस ने चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। हत्या में इस्तेमाल रस्सी व दो बाइक बरामद की हैं।

कुड़वार क्षेत्र के महमदपुर प्रतापपुर गांव निवासी शेषराम (30) गत सात जून की रात पिता बाबूलाल के साथ गांव में एक शादी में शामिल होने गया था। वहां से शेषराम घर नहीं लौटा। आठ जून को परिवारीजनों ने तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। नौ जून कि सुबह गांव के बाहर शेषराम का शव पाया गया था। पुलिस ने बाबूलाल की तहरीर पर दिलीप व अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। तफ्तीश में जुटी पुलिस ने शुक्रवार घटना का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने दिलीप, राजकुमार, लवकुश और संदीप को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दिलीप ने बताया कि शेषराम का उसकी पत्नी से अवैध संबंध था। उसने शेषराम को पत्नी से दूर रहने की बात कही लेकिन वह नहीं माना। इससे नाराज होकर वह राजकुमार, लवकुश और संदीप के साथ सात जून की रात शेषराम को लेकर सहाबागंज पहुंचा और उसे शराब पिलाई। पांचों वापस लौट रहे थे। रास्ते में सुनसान स्थान पर शेषराम का रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed