फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ऑनर किलिंग का खुलासा

ऑनर किलिंग का खुलासा

Sat, 05 May 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
ऑनर किलिंग का खुलासा
ऑनर किलिंग में युवती के माता-पिता समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

सुल्तानपुर। ऑनर किलिंग केस में पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि प्रेम विवाह करने वाले युवक के माता-पिता की हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

कुड़वार क्षेत्र के सरैया पूरे बिसेन (पूरे घुप्पा) निवासी सुनील पांडेय के बेटे रिंकू उर्फ अश्वनी ने गांव के काशी प्रसाद पांडेय की पुत्री प्रतिमा से गत 15 मार्च को प्रेम-विवाह कर लिया था। काशी प्रसाद ने रिंकू के खिलाफ केस दर्ज कराया। 15 अप्रैल को प्रतिमा पुलिस को मिली। पुलिस ने प्रतिमा को कोर्ट में पेश किया था, जहां पर उसने खुद को बालिग बताते हुए रिंकू के साथ जाने की बात कही थी। कोर्ट के आदेश पर 28 अप्रैल को दोनों को साथ रहने के लिए छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन


इससे काशी प्रसाद नाराज था। उस बीच रिंकू और प्रतिमा दिल्ली चले गए। गत 29 अप्रैल को काशी प्रसाद ने सुनील पांडेय और उनकी पत्नी मंजू (42) को सुलह के लिए घर बुलाया था। पुलिस के मुताबिक काशी प्रसाद पांडेय आदि ने बाग में दोनों पर धारदार हथियार व लोहे की रॉड से हमला किया। थी। इसके बाद गांव के समीप आउटर पर खड़ी मालगाड़ी के वैगन में काशी प्रसाद ने गंभीर रूप से घायल मंजू को डाल दिया। सुनील का शव अन्यत्र फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अमित वर्मा ने बताया कि हत्या में शामिल राजेंद्र प्रसाद पांडेय, सदानंद पांडेय (सगे भाई) और काशी प्रसाद की पत्नी शकुंतला को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की तलाश की जा रही है। एसपी के मुताबिक कोर्ट से प्रतिमा और रिंकू को जब साथ रहने की अनुमति मिली तो सुनील पांडेय गांव में ये कहने लगा कि अब दोनों को लाइसेंस मिल गया है। कोई कुछ भी नहीं कर सकता है। ये सुनकर ही काशी प्रसाद ने परिवारीजनों के साथ मिलकर दंपती की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed