{"_id":"6ae8c266b28c05bc5c08a1d8","slug":"hanif-was-laid-to-rest-in-a-somber-atmosphere-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-169949-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हनीफ को गमगीन माहौल में किया सुपुर्द-ए-खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हनीफ को गमगीन माहौल में किया सुपुर्द-ए-खाक
विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई। हनीफ को रविवार देर रात गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। रविवार को हनीफ की दो भतीजियों का निकाह था। बरातियों के स्वागत के लिए वह बाइक से सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक की टक्कर से उनकी मौत हो गई थी। हनीफ की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं थी। गमगीन माहौल में दोनों भतीजियों का सादगी से निकाह कराया गया और उन्हें विदा किया गया। बेटियों की विदाई के बाद रविवार रात हनीफ को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
पोस्टमार्टम के बाद रविवार देर शाम हनीफ का शव घर पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। पत्नी और दोनों बच्चों का विलाप देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। परिवार के दुख में शामिल ग्रामीण भी अपने आंसू नहीं रोक सके। देर रात हनीफ को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। शादी के घर में दूसरे दिन भी मातम पसरा रहा। रिश्तेदार, परिचित और ग्रामीण परिवार को सांत्वना देने पहुंचते रहे।