{"_id":"5a8c5f094f1c1b2a788b6db8","slug":"21519148809-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े लूट
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बैंक के बाहर युवक से लूट लिए 35 हजार रुपये
सुल्तानपुर। शहर के दरियापुर इलाके में बैंक से कैश निकालकर बाहर पहुंचे युवक से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के जोर पर 35 हजार रुपये लूट लिया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।
नगर के शास्त्रीनगर निवासी रमन पांडेय मंगलवार दोपहर दरियापुर स्थित देना बैंक से 35 हजार रूपये निकाले थे। वह बैंक बाहर निकले तो एक बाइक पर सवार दो युवकों ने घेर लिया। तमंचा से धमकाकर रमन से बदमाशों ने 35 हजार रुपये लूट लिए। रमन ने इसका विरोध किया तो बदमाश उसे गोली मार देने की धमकी देते हुए बाइक से फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही दरियापुर फ्लाई ओवर से बाइक सवार दो बदमाशों ने एक निजी कंपनी के कर्मचारियों से पांच लाख रूपये लूट लिए थे। इस घटना का भी पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है।