फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   प्लाईवुड फैक्ट्री संचालक के खिलाफ दर्ज होगा केस

प्लाईवुड फैक्ट्री संचालक के खिलाफ दर्ज होगा केस

Sun, 23 Jul 2017 12:34 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
प्लाईवुड फैक्ट्री संचालक के खिलाफ दर्ज होगा केस
गौरीगंज। जिलाधिकारी के आदेश पर बल श्रम पर अंकुश लागने के लिए शनिवार को श्रम विभाग की टीम ने जगदीशपुर स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री पर छापेमारी की।
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में छह नाबालिग कार्य करते मिले। टीम ने सभी नाबालिगों को अपनी संरक्षा में ले लिया है। टीम उनके परिवारीजनों को सूचना देने के साथ ही उन्हें बाल सुधार गृह रायबरेली भेजने की कवायद में लगी है।

संचालक को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा गया है। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर प्रति नाबालिग 50 हजार रुपये की रिकवरी करने और केस दर्ज करवाने का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन


नाबालिगों से प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करवाना जगदीशपुर स्थित विक्रम प्लाईवुड फैक्ट्री के संचालक हेमंत विक्रम सिंह को भारी पड़ गया।

उनके खिलाफ मिली शिकायतों के आधार पर श्रम विभाग की टीम ने यह छापेमारी की। टीम को बिहार प्रांत के साथ ही सीतापुर जिले के छह नाबालिग बच्चे फैक्ट्री में काम करते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग बच्चों को फैक्ट्री में काम करता देख श्रम प्रवर्तन अधिकारी वीके त्रिवेदी ने मामले की जानकारी सहायक श्रमायुक्त आशुतोष मिश्र को दी।

सहायक श्रमायुक्त ने बच्चों को उनके परिवारीजनों के सुपुर्द करने तथा संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी वीके त्रिवेदी ने बताया कि बच्चों के परिवारीजनों को सूचना दी जा रही है। परिवारीजनों के आने तक बच्चों को बाल सुधार गृह रायबरेली भेजा जाएगा।


परिवारीजनों के आने पर उन्हें सौंप दिया जाएगा। बताया कि संचालक को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब देने को कहा गया है।

जवाब से संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में संचालक से प्रति नाबालिग 50 हजार रुपये की रिकवरी के साथ ही कोर्ट में मुकदमा दायर कराया जाएगा। सहायक श्रम प्रवर्तन अधिकारी आशुतोष मिश्र ने कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed