फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   गौरीगंज से श्रीराजनगर के बीच इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल

गौरीगंज से श्रीराजनगर के बीच इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल

Wed, 27 Mar 2019 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज से श्रीराजनगर के बीच इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल
गौरीगंज से श्रीराजनगर के बीच हुआ इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल
विज्ञापन

गौरीगंज। लखनऊ के उतरेटिया से जंघई के बीच रेल लाइन का विद्युतीकरण कार्य तकरीबन पूरा हो चुका है। मंगलवार को रेल विभाग ने दूसरे फेज में विद्युतीकृत गौरीगंज से श्रीराजनगर स्टेशन के बीच (84 किमी) इलेक्ट्रिक इंजन का स्पीड ट्रायल किया। ट्रायल से एक दिन पूर्व सोमवार को 25 हजार वोल्ट की सप्लाई दी गई थी। मंगलवार दोपहर बाद दो बजे इलेक्ट्रिक इंजन को 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया गया।

रेल विभाग की ओर से उतरेटिया से जंघई तक 300 करोड़ की लागत से रेल लाइन पर विद्युतीकरण कार्य तीन फेज में शुरू किया गया था। पिछले दिनों पहले फेज जंघई से गौरीगंज तक का कार्य पूरा होने पर इलेक्ट्रिक इंजन से स्पीड ट्रायल किया जा चुका था। मंगलवार को दूसरे फेज गौरीगंज से श्रीराजनगर रेलवे स्टेशन तक 88 किलोमीटर का स्पीड ट्रायल इलेक्ट्रिक इंजन से किया गया। प्रबंधक रेल विकास निगम लिमिटेड जगन्नाथ मिश्र ने बताया कि दूसरे फेज का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से मंगलवार को इसके ट्रायल की तिथि नियत की गई थी। सोमवार को ही गौरीगंज से श्रीराजनगर तक 25 हजार वोल्टेज की विद्युत सप्लाई दे दी गई थी। मंगलवार दोपहर दो बजे लोको पायलट आरए यादव की टीम ने 88 किमी तक 110 किमी की रफ्तार से इलेक्ट्रिक इंजन चलाकर स्पीड ट्रायल किया। 29 मार्च को मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त शैलेश कुमार पाठक इस मार्ग पर विद्युत इंजन से लाइन का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार, चीफ लोको निरीक्षक एमके श्रीवास्तव, प्रबंधक रेल विकास निगम लिमिटेड केके वर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर हीरालाल मिश्र, कोऑर्डीनेटर वरुण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द पूरा होगा तीसरे फेज का कार्य
प्रबंधक जगन्नाथ मिश्र ने बताया कि इस कार्य को तीन फेज में विभाजित किया गया था। पहला फेज जंघई से गौरीगंज, दूसरा गौरीगंज से श्रीराजनगर, तीसरा फेज श्रीराजनगर से उतरेटिया तक बांटा गया था। दो फेज का कार्य पूर्ण होने के बाद ट्रायल भी कर लिया गया। कहा कि श्रीराजनगर से उतरेटिया तक का कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा। उसके ट्रायल होने के बाद लखनऊ से कोलकाता तक इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed