{"_id":"5c4a0100bdec224bf101f2ae","slug":"201548353792-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेस वे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे
विज्ञापन
हवाई पट्टी के लिए आठ गांवों में ली गई भूमि
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमानों के लिए आठ गांव क्षेत्र में रन-वे बनाया जाएगा। एक्सप्रेस-वे के साथ हवाईपट्टी के लिए भूमि किसानों से बैनामा ले ली गई है। योजना के तहत हवाई पट्टी मार्ग और चौड़ा व मजबूत बनाया जाएगा, जिससे आपात समय में फाइटर प्लेन उस पर उतारा जा सके।
लखनऊ से गाजीपुर के हल्दिया तक बन रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जयसिंहपुर क्षेत्र में फाइटर प्लेन का रन-वे बनाया जाएगा। योजना के तहत यूपीडा ने कार्य शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन ने चिह्नित आठ गांवों की भूमि का यूपीडा के पक्ष में बैनामा करा दिया है। हवाई पट्टी के लिए जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के आठ गांवों की चिह्नित भूमि का बैनामा यूपीडा के पक्ष में हो चुका है।
इन गांवों में दखिनवारा, करौते, जफरापुर, अरवलकीरी करवत, गौरा, खरसोमा, अकोढ़ी व फुलौना शामिल हैं। ये पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के तकरीबन मध्य में शामिल हैं। अपर जिलाधिकारी अमरनाथ राय ने बताया कि हवाई पट्टी के लिए भूमि किसानों से यूपीडा के पक्ष में ले ली गई है। चिह्नित गांव में रन-वे बनेगा।
विज्ञापन
हवाई पट्टी पर 140 मीटर चौड़ा होगा एक्सप्रेस वे
सिक्स लेन का पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए सामान्य तौर पर 120 मीटर भूमि का बैनामा किसानों से लिया गया है। इसमें मध्य से 60 मीटर दोनों तरफ भूमि ली गई है लेकिन हवाईपट्टी वाले गांव में 140 मीटर भूमि का बैनामा लिया गया है। हवाईपट्टी बनाने के लिए दोनों तरफ मिलाकर 20 मीटर अधिक चौड़ी भूमि बैनामा ली गई है। यूपीडी के मुताबिक सिक्स लेन मार्ग करीब साढ़े 22 मीटर चौड़ा होगा। इसमें एक लेन की चौड़ाई पौने चार मीटर होगी। वे पर डिवाइडर, हरित पट्टिका भी बनवाई जाएगी। शेष भूमि अन्य कार्य में आएगी।