{"_id":"5b439f754f1c1b55238b557d","slug":"201531158389-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे बेटे के साथ खड़ी महिला को ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क किनारे बेटे के साथ खड़ी महिला को ट्रक ने रौंदा
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क किनारे महिला को ट्रक ने रौंदा, बेटा व भाई बाल-बाल बचे
सुल्तानपुर। कोथरा बाजार के पास सोमवार को सड़क किनारे बेटे व भाई के साथ खड़ी एक महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बेटा व भाई बाल-बाल बच गए।
प्रतापगढ़ के अटैइला थानान्तर्गत आसपुर देवसरा निवासी योगेंद्र सिंह दिल्ली में काम करते हैं। उनकी पत्नी शशिबाला (34) सोमवार को दिल्ली से 10 वर्षीय बेटे शिवांश के साथ सुल्तानपुर पहुंची थी। शशिबाला को लेने के लिए उनका भाई बाइक से पहुंचा था। बहन और भांजे को बाइक पर बैठाकर योगेंद्र का साला चांदा क्षेत्र के कोथरा बाजार के पास पहुंचा और शिवांश को प्यास लगने पर सड़क किनारे बाइक रोक दी। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने शशिबाला को रौंद दिया। दुर्घटना में शशिबाला की मौके पर ही मौत हो गई। शिवांश और उसके मामा बाल-बाल बच गए।