फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   रंजिश में महिला को मारी गोली

रंजिश में महिला को मारी गोली

Thu, 21 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
रंजिश में महिला को मारी गोली
रंजिश में महिला को मारी गोली, हालत नाजुक
विज्ञापन

अमेठी। रंजिश में बृहस्पतिवार शाम एक महिला को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में महिला को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


मुसाफिरखाना क्षेत्र के बिसारा पश्चिम गांव के शिवदास और रत्ना के बीच विवाद चल रहा है। आरोप है कि रत्ना ने कुछ लोगों को बुलवाया था। बृहस्पतिवार शाम साढ़े पांच बजे आए हुए लोगों ने चार राउंड फायरिंग की, जिसमें दो गोली शिवदास की पत्नी सुंदरा देवी को पेट और कूल्हे पर लगी। गोली की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। सुंदरा देवी को घायल अवस्था में सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक बलरामाचारी दुबे ने बताया कि रंजिश का मामला प्रकाश मेें आया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed