{"_id":"5b2402ee4f1c1bfd6e8b7e91","slug":"201529086702-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ फरार हुई युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी के साथ फरार हुई युवती
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार से उतर कर प्रेमी के संग फरार हुई दुल्हन
सुल्तानपर। मायके से विदा होकर ससुराल जा रही दुल्हन शुक्रवार को बीच रास्ते में ही कार से उतरकर प्रेमी के साथ बाइक से भाग निकली। यह मामला कोतवाली देहात क्षेत्र का है। क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को बारात आई थी। मंत्रोच्चार के बीच दूल्हा-दुल्हन ने अग्नि के साथ फेरे लिए। सुबह करीब नौ बजे दुल्हन के साथ बारात विदा हुई।
गोपाले बाबा धाम के पास पहुंची दुल्हन ने एक सामान घर भूल जाने की बात कहकर गाड़ी रोकवा ली और दूल्हा कार में ही बैठा रहा। जैसे कार से दुल्हन उतरी तभी एक बाइक लिए पड़ोसी गांव का रहने वाला उसका प्रेमी आ गया। सोलह श्रृंगार में सजी दुल्हन प्रेमी की बाइक पर जा बैठी और देखते ही देखते फुर्र हो गई। यह नजारा दूल्हा और बाराती देखते रह गए। मामले को लेकर घराती-बाराती प्रेमी के घर जा पहुंचे और स्थानीय पुलिस को भी प्रकरण की जानकरी दी। देर शाम तक उनका कुछ पता नहीं चल सका।