फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girlfriend insisted on marriage; boyfriend took his own life under pressure

Bareilly News: शादी की जिद कर रही थी प्रेमिका, दबाव में प्रेमी ने दे दी जान

Mon, 26 Oct 2026 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend insisted on marriage; boyfriend took his own life under pressure
बरेली। पैथोलॉजी लैब में काम करने वाले सुभाषनगर निवासी अभय सक्सेना का शव शनिवार रात फंदे से लटका मिला। रविवार को पोस्टमाॅर्टम में हैंगिंग (लटकने) से मौत की पुष्टि हुई। मृतक के भाई उदय ने अभय की प्रेमिका पर प्रताड़ित करने व शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पोस्टमाॅर्टम हाउस पर मिले उदय सक्सेना ने बताया कि अभय अपनी बहन की शादी के बाद ही शादी करना चाहता था। शनिवार को इसी बात को लेकर उसकी प्रेमिका से फोन पर बातचीत हो रही थी। बातचीत के दौरान प्रेमिका की ओर से कही गई किसी बात से नाराज होकर अभय अपने कमरे में चला गया और चादर से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

उदय ने बताया कि अभय फोन कॉल पर लगातार युवती से कह रहा था कि पहले बहन की शादी होगी, फिर मकान बनेगा और उसके बाद वह शादी करेगा। घटना की जानकारी मिलने पर युवती भी अभय के घर पहुंच गई। इसके बाद परिजन और युवती अभय को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभय चार भाई-बहन में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमिका पर मोबाइल फोन ले जाने का आरोप

मृतक के भाई उदय सक्सेना ने आरोप लगाया कि अभय की मौत के बाद घर आई उसकी प्रेमिका नजर बचाकर अभय का मोबाइल फोन लेकर चली गई। बाद में युवती अपनी मां के साथ मोबाइल फोन लेकर सुभाषनगर पुलिस के पास पहुंची। उसने पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा।

पुलिस जांच जारी

परिवार प्रेमिका पर आरोप लगा रहा है, हालांकि किसी पक्ष ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। - नितिन कुमार, सीओ द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed