{"_id":"6ade6fb5cd334d1aea0d3dda","slug":"after-video-calling-his-wife-he-hanged-himself-in-a-hotel-room-kanpur-news-c-362-1-ka11011-159481-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पत्नी को वीडियो कॉल कर होटल में फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पत्नी को वीडियो कॉल कर होटल में फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
कानपुर। सुतरखाना स्थित होटल सनराइज गैलेक्सी के कमरे में रविवार को नेपाल से लौटे युवक ने पत्नी को वीडियो कॉल कर फंदा लगा जान दे दी। उसकी पहचान उन्नाव, बिहार के ग्राम पनई कला नौकामऊ निवासी मुकेश कुमार (31) के रूप में हुई। पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे से शव निकालकर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। परिजन ने बताया कि मायके लखनऊ गई गर्भवती पत्नी शिवानी से युवक का विवाद चल रहा था।
होटल मैनेजर प्रमोद कुमार ने पुलिस को बताया कि मुकेश रविवार सुबह करीब 8:30 बजे होटल में ठहरने आए थे। कमरा नंबर 101 दिया गया था। काफी देर तक कमरे से कोई आवाज न आने और दरवाजा खटखटाने पर भी प्रतिक्रिया नहीं मिली तो संदेह हुआ। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। पुलिस को मुकेश का शव रस्सी के सहारे पंखे के कुंडे से बंधे फंदे से लटका मिला।
पुलिस ने शव के पास मिले मोबाइल नंबर के आधार पर परिजन को सूचना दी। पुलिस के अनुसार उसने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल कर फंदा लगाया था। मुकेश के परिवार में पिता देवी प्रसाद, मां ऊषा हैं। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। वह चार भाइयों दिनेश, विपिन, राजबाबू में तीसरे नंबर के थे। रविवार देर शाम पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे परिजन ने बताया कि वह नेपाल में खाना बनाता था। रविवार को ही वहां से लौटा था।
विज्ञापन
परिजन ने बताया कि शादी के बाद से पति-पत्नी में किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। रक्षाबंधन में मुकेश की पत्नी मायके चली गई फिर लौटी नहीं। इसे लेकर वह तनाव में रहता था। हरबंश मोहाल थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि पत्नी से फोन पर हुई कहासुनी के बाद युवक ने जान दी है।