फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BSc student killed after being hit by a JCB coming from the opposite direction

Kanpur News: उलटी दिशा में आई जेसीबी की टक्कर से बीएससी छात्र की मौत

Mon, 26 Oct 2026 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
BSc student killed after being hit by a JCB coming from the opposite direction
कानपुर। बिठूर, नारामऊ और जयपुरिया स्कूल के बीच जीटी रोड पर शनिवार रात उलटी दिशा में आई जेसीबी ने स्कूटी सवार बीएससी के छात्र मो. मोशीन फारूकी (19) को टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की जान चली गई। वहीं, उसका दोस्त सलमान गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार मोशीन के पिता मो. नसीम कबाड़ का व्यापार करते हैं। परिवार में पत्नी यासीन और एक अन्य बेटा है। शनिवार देर शाम मोशीन अपने दोस्त सलमान के साथ परेड से कॉलेज की किताबें खरीदने गया था। लौटते समय रात करीब नौ बजे वे लोग नारामऊ और स्कूल के बीच पहुंचे। तभी गलत दिशा में तेजी से आ रही जेसीबी ने स्कूटी में टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां मोशीन की मौत हो गई। सलमान का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज के अनुसार तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण बोले- जान जोखिम में डाल सड़क पार कर रहे लोग
ग्रामीणों का आरोप है कि नारामऊ के पास जीटी रोड पर काफी दूरी तक बीच में कोई कट खुला है और न ही डिवाइडर की व्यवस्था है। स्थानीय लोगों को सड़क पार करने के लिए डिवाइडर फांदकर या गलत दिशा से निकलकर जोखिम उठाना पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस मार्ग पर आए दिन हादसे में लोग जान गंवा रहे हैं या गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। कुछ समय पहले उलटी दिशा में पिकअप की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed