फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मी सस्पेंड

दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मी सस्पेंड

Sat, 24 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मी सस्पेंड
ग्रामीण की पिटाई के आरोप में दरोगा व सिपाही सस्पेंड
विज्ञापन

सुल्तानपुर। ग्रामीण की पिटाई के मामले में एसपी ने शनिवार को दरोगा व एक और सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। एक सिपाही को शुक्रवार को निलंबित किया गया था।

करौंदीकलां क्षेत्र में ग्राम केकर चवर निवासी सुरेंद्र तिवारी 21 फरवरी को अपनी बेटी की दवा लेने के लिए साइकिल से बाजार पहुंचे थे। आरोप है कि करौंदीकलां थाने के सिपाही विनोद सिंह ने सुरेंद्र से अभद्रता की। विरोध करने पर उसने सुरेंद्र के मारपीट कर दी। जांच में यह भी पता चला कि सुरेंद्र को पकड़कर सिपाही थाने लेकर गया जहां दरोगा राम स्वरूप चौहान व सिपाही अनिल ने भी मारपीट की।
विज्ञापन


सुरेंद्र को लॉकअप में डाल दिया। सुरेंद्र की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने सीओ कादीपुर डीपी शुक्ला से जांच कराई। जांच में सीओ कादीपुर ने दरोगा राम स्वरूप चौहान, सिपाही विनोद सिंह व अनिल को दोषी पाया था। सीओ ने मामले की जांच पूरी कर रिपोर्ट एसपी को भेज दी थी। एसपी ने शुक्रवार को सिपाही विनोद सिंह को निलंबित कर दिया था। शनिवार को एसपी ने दरोगा राम स्वरूप व सिपाही अनिल को भी इसी मामले में निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed