फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   अंतर जनपदीय एटीएम कार्ड चोर गिरोह का पर्दाफाश

अंतर जनपदीय एटीएम कार्ड चोर गिरोह का पर्दाफाश

Sun, 17 Sep 2017 10:31 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
अंतर जनपदीय एटीएम कार्ड चोर गिरोह का पर्दाफाश
अंतर जनपदीय एटीएम कार्ड
विज्ञापन

चोर गिरोह के दो सदस्य दबोचे
क्रासर
लंभुआ में दो अन्य फरार, केस दर्ज
18 हजार रुपये, 12 एटीएम कार्ड व बाइक बरामद
फोटो संख्या-20
अमर उजाला ब्यूरो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। किशोर के एटीएम कार्ड के जरिए 16 हजार रुपये निकालकर भाग रहे चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य युवक फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 18 हजार रुपये के साथ ही 12 एटीएम कार्ड व बिना नंबर की एक बाइक बरामद की है। केस दर्ज कर लिया गया है।

चांदा कोतवाली क्षेत्र के छापर गांव निवासी दुर्ग विजय सिंह (15) पुत्र रमाशंकर सिंह रविवार को लंभुआ कस्बे में पिता का एटीएम कार्ड लेकर इंडिया एटीएम में रुपये निकालने पहुंचा था। अपराह्न करीब एक बजे इस बूथ में पहले से ही एक युवक मौजूद था। दुर्ग विजय ने अपने पिता का एटीएम कार्ड पुश किया तो मशीन से पैसा नहीं निकला। इस पर पहले से मौजूद युवक ने उससे पिन पूछा और दिखाने के लिए अपना एटीएम कार्ड लगाया। साथ ही चार बार मे 16,000 रुपये निकाल लिया। एटीएम से निकली पर्ची पर पिता का नाम देखकर दुर्ग विजय सिंह चौंक गया। उसने इसका विरोध किया तो युवक उसे जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठाकर चलता बना। कस्बे के बीच जैसे ही बाइक पहुंची दुर्ग विजय पुलिस कर्मियों को देखते ही शोर मचाने लगा। अनहोनी की आशंका पर सिपाही सुशील कुमार शुक्ल व मोहम्मद अयूब खान ने अपनी बाइक उसके पीछे दौड़ा दी। दोनों सिपाहियों ने पांडेयपुर इंटर कॉलेज के पास चोर को रोक लिया। पुलिस कर्मियों को देखते ही दुर्ग विजय रोने लगा और आपबीती सुनाई। सिपाहियों ने आरोपी से पूछताछ की तो उसकी पहचान धीरज सरोज पुत्र बजरंगी सरोज निवासी पितांबरपुर थाना कोतवाली देहात के रूप में की गई। आरोपी को हिरासत में लेकर दोनों सिपाही लंभुआ कोतवाल धर्मराज उपाध्याय के पास पहुंच गए। कोतवाल ने सख्ती से पूछताछ की तो धीरज सरोज ने स्वीकार किया कि उसका चार युवकों का गिरोह है जो आस-पास के जिले में एटीएम से रुपये निकालने वाले लोगों को शिकार बनाते हैं। पकड़े गए दूसरे आरोपी की पहचान राजेश मौर्य निवासी खुटहन जिला जौनपुर के रूप में की गई। राजेश मौर्य के पास से दो हजार रुपये व सात एटीएम कार्ड बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed