फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   पूर्व ब्लॉक प्रमुख का बेटा लापता

पूर्व ब्लॉक प्रमुख का बेटा लापता

Fri, 29 Mar 2019 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
पूर्व ब्लॉक प्रमुख का बेटा लापता
पूर्व ब्लॉक प्रमुख का बेटा लापता
विज्ञापन

सुल्तानपुर। नगर क्षेत्र के निरालानगर निवासी वीरभद्र सिंह कुड़वार ब्लॉक के पूर्व प्रमुख हैं। वीरभद्र का बेटा प्रखर सिंह शहर के केएनआईसी में कक्षा 11 का छात्र है। बृहस्पतिवार को प्रखर अपनी मां के साथ रिजल्ट लेने के लिए गया था। मां-बेटे रिजल्ट लेकर दोपहर में घर पहुंच गए। शाम करीब चाब बजे प्रखर घर से बाहर निकला था। देर शाम तक जब प्रखर घर नहीं लौटा तो परिवारीजन उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।


परिवारीजनों ने बताया कि प्रखर का मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ बता रहा है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने बेटे के लापता होने की सूचना सीओ सिटी श्यामदेव के साथ ही उच्चाधिकारियों को दी। पुलिस ने शहर के बढैयावीर इलाके से एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस की मानें तो प्रखर का मोबाइल हिरासत में लिए गए युवक के पास से मिला है। कोतवाली नगर पुलिस ने वीरभद्र सिंह की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed