{"_id":"5c61c09abdec224b7a554f4c","slug":"191549910170-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात से सोना चुराकर भागे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुजरात से सोना चुराकर भागे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
गुजरात से सोना चुराकर भागा युवक गिरफ्तार
सुल्तानपुर। गुजरात से सोना चुराकर भागे युवक को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास चोरी के सोने से बनाए गए जेवरात बरामद हुए हैं।
चोरी के आरोपी को पुलिस ने संदेह के आधार पर शहर के रोडवेज बस अड्डा के पास पकड़ा। युवक की पहचान मोहन गुप्ता निवासी मुड़हा थाना मोतिगरपुर के रूप में की गई। पुलिस ने युवक के पास से सोने की चेन, ब्रेसलेट, सिकड़ी व दो अंगूठी बरामद की। सीओ सिटी श्यामदेव के मुताबिक मोहन ने पूछताछ में बताया कि वह सूरत (गुजरात) में किरण जेम्स ज्वेलरी नामक कारखाने में काम करता था। पिछले दिनों वह अपने साथियों के साथ मिलकर कारखाने से सोना चुराकर फरार हो गया था। उस सोने से जेवरात बनवा लिए।