फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   महिला की धारदार हथियार से हत्या

महिला की धारदार हथियार से हत्या

Mon, 26 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
महिला की धारदार हथियार से हत्या
महिला की घर में धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन

अमेठी। शेखपुर गांव में एक महिला की घर में ही धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को चारपाई पर रखकर हत्यारा फरार हो गया। सोमवार सुबह सोकर उठी बेटी ने मां को चारपाई पर लहूलुहान हालत में मृत पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच छानबीन की।

क्षेत्र के शेखपुर (छज्जू मोहद्दीनपुर) की रहने वाली सुरजी (45) पत्नी स्व. राम सजीवन रविवार रात गांव में ही परसादी के घर नृत्य संगीत के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी बेटी राजरानी (12) व श्याम रानी (10) के साथ गई थी। कार्यक्रम के बाद सुरजी रात करीब 11 बजे घर लौट आई। उसकी दोनों बेटियां देर रात करीब डेढ़ बजे घर पहुंची। राजरानी और श्याम रानी घर पहुंची तो दरवाजा खुला था।
विज्ञापन


सोमवार सुबह राजरानी सोकर उठी तो चारपाई पर उसकी मां लहूलुहान हालत में मृत पड़ी थी। मां को देख राजरानी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग और उसके बाबा रतीपाल पहुंचे। ग्राम प्रधान जगदंबा यादव ने सुरजी की हत्या की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अरविंद तिवारी ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर निगाह रखकर मामले की जांच कर रही है। उधर रतीपाल बताते हैं कि उनके बेटे राम सजीवन और बहू सुरजी की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 वर्ष पूर्व हुई थी पति की हत्या
शेखपुर (छज्जू मोहद्दीनपुर) निवासी राम सजीवन की 10 वर्ष पूर्व होली के दिन ही हुड़दंग में हुई मारपीट में मौत हो गई थी। पुलिस ने राम सजीवन की हत्या के मामले में बाबादीन और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज किया था। दोनों हत्या के मामले में जेल भी गए थे। हालांकि बाद में राम सजीवन की हत्या मामले में सुलह-समझौता हो गया था। राम सजीवन और सुरजी 20 वर्ष पूर्व क्षेत्र में स्थित एक ही ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे। दोनों का मेल जोल बढ़ा तो दोनों शादी के बंधन में बंध गए। राम सजीवन के पिता रतीपाल की मानें तो सुरजी झारखंड के रांची की रहने वाली थी। सुरजी के बेटा मनीष (16), बेटी राजरानी (12) व श्याम रानी (10) शामिल हैं। मनीष लखनऊ में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed