{"_id":"5c815c84bdec2213f932e1e9","slug":"181551981700-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर दबंगों ने डंपर चालक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी न देने पर दबंगों ने डंपर चालक को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। रंगदारी देने से इन्कार करने पर बृहस्पतिवार को दबंगों ने एक डंपर चालक पर फायरिंग कर दी। गोली से बचे चालक को दबंगों ने चाकू से मारकर घायल कर दिया। इस दौरान साथी को बचाने पहुंचे डंपर के दूसरे चालक की भी डंडे से पिटाई की गई। चीख-पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने दो हमलावरों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सबई दरपीपुर गांव में हो रहे एक्सप्रेस वे निर्माण में मिट्टी की ढुलाई की जा रही है। मिट्टी की ढुलाई में डंपर चालक सुधीर कुमार (28) पुत्र साधौ सिंह निवासी ग्राम मौली कछपूरा थाना किसनी जिला मैनपुरी को काम मिला है।
बृहस्पतिवार की दोपहर डंपर पर मिट्टी लादकर सुधीर कुमार क्षेत्र के सबई गांव के पहुंचा था कि जयसिंहपुर कोतवाली के सबई (डिहवा)गांव निवासी अहमद हसन उर्फ छठु, इस्माइल पुत्रगण जहीद व शाहरुख खान पुत्र रशीद व नौशाद निवासी रायबरेली ने डंपर चालक सुधीर पर तमंचे से फायर झोंक दिया। फायरिंग में सुधीर बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
इससे नाराज दबंगों ने चालक सुधीर कुमार को डंपर से खींच कर नीचे उतार लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। दबंगों ने सुधीर के जेब में रखे 22 सौ रुपये भी छीन लिए। सुधीर को बचाने पहुंचे विनोद सिंह पुत्र शीतला प्रसाद की भी दबंगों ने पिटाई कर दी।
चीख-पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने दो हमलावरों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस को सौंप दिया। जयसिंहपुर कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।