{"_id":"5b92c115867a557ff47dd447","slug":"181536344341-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफिया की संपति को पुलिस ने किया सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माफिया की संपति को पुलिस ने किया सील
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर जलीस की मार्केट को पुलिस ने किया सील
सुल्तानपुर। मुन्ना हाजी हत्याकांड से सुर्खियों में आए माफिया जलीस की अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्तियों में एक मार्केट को पुलिस ने शुक्रवार को सील कर दिया। इससे पहले पुलिस ने तहसीलदार के साथ शहर के राहुल चौराहे के पास मुनादी कराई। मुनादी के बाद मार्केट सील की गई।
पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के निर्देश पर समाज विरोधी क्रियाकलाप में लिप्त अपराधियों की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। इस दौरान क्राइम ब्रांच ने गिरोहबंद अपराधी जलीस उर्फ फिरोज पुत्र निसार अहमद निवासी वजूपुर कोतवाली देहात की संपत्ति की पड़ताल की। जांच क्राइम ब्रांच को पता चला कि जलीस उर्फ फिरोज ने खुद के साथ मां रेहाना बेगम व पिता निसार अहमद आदि के नाम से एक करोड़ रुपये से अधिक की जमीन व मकान शहर में अपराध के जरिए अर्जित किए हैं।
क्राइम ब्रांच की जांच में जलीस की एक करोड़ 27 लाख, 26,288 रुपये की अवैध संपत्ति का पता लगाया। जलीस उर्फ फिरोज की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को कुर्क करने के लिए एसपी अनुराग वत्स ने जिलाधिकारी सुल्तानपुर व न्यायालय को आख्या दी थी। जिलाधिकारी न्यायालय ने जलीस की संपत्ति को जब्त करने का आदेश पुलिस को दिया था। शुक्रवार को तहसीलदार सदर पीयूष श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार कुड़वार के साथ ही नगर कोतवाल नंद कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ जलीस के एक भवन को सील करने शहर के राहुल चौराहे पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने क्षेत्र में मुनादी कराने के बाद जलीस की मजीद मार्केट को सील कर दिया। हालांकि मार्केट में मौजूद दुकानदारों ने टीम का विरोध भी किया। लोगों का कहना था कि उन्होंने मार्केट में दुकानें खरीदी हैं। उन्हें अपना सामान बाहर निकालने का समय मिलना चाहिए। पुलिस टीम ने दुकानदारों के विरोध के बावजूद मार्केट को सील कर दिया।