फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   हेराफेरी में लेखपाल गिरफ्तार

हेराफेरी में लेखपाल गिरफ्तार

Sat, 05 May 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
हेराफेरी में लेखपाल गिरफ्तार
सरकारी अभिलेखों में हेराफेरी में लेखपाल गिरफ्तार
विज्ञापन

सुल्तानपुर। सह खाते की भूमि में हेराफेरी कर कब्रिस्तान दर्ज करने के मामले में पुलिस ने एक लेखपाल को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लेखपाल के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया था।

कुड़वार क्षेत्र की बंधुआ ग्राम पंचायत में वर्ष 2013 में तत्कालीन क्षेत्रीय लेखपाल मोहम्मद तौफीक ने बंधुआकलां में बाबा सगरा के सह खाते की भूमि को अभिलखों में हेराफेरी कर कब्रिस्तान दर्ज कर दिया था। इसकी शिकायत महंत भरत दास ने पुलिस में किया था। पुलिस के केस नहीं दर्ज करने पर महंत भरत दास ने न्यायालय की शरण ली थी।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर स्थानीय थाने में लेखपाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया। तत्कालीन एसडीएम लंभुआ की जांच में दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई करने के साथ उसका वेतन रोक दिया गया। पुलिस की विवेचना में कूटरचना कर खाते की भूमि को कब्रिस्तान के रूप में दर्ज करने के आरोप की पुष्टि होने पर विवेचक एवं चौकी इंचार्ज राम स्वरुप चौहान ने शनिवार को लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed