{"_id":"5a9edb8a4f1c1b3c718b88c5","slug":"181520360330-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायकों समर्थकों पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायकों समर्थकों पर फायरिंग
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा विधायक समर्थकों पर फायरिंग,बाल-बाल बचे
अमेठी। ककवा रोड के पड़री मोड़ पर बाइक सवार युवकों ने सोमवार रात कार को ओवरटेक कर सपा विधायक के समर्थकों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। अन्दर बैठे लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 और स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के पीछे रंजिश बताई जा रही है।
गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के समर्थक एवं करीबी उदयभान सिंह और पूरन सिंह निवासी बछिलाही मजरे सैठा, गौरीगंज सोमवार शाम कालिकन से कार से घर लौट रहे थे। बताया गया कि ककवा मार्ग पर पंडरी मोड़ के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने कार को ओवरटेक किया।
कार सवार दोनों लोग कुछ समझ पाते तब तक हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों युवक फरार हो गए। हमलावरों की फायरिंग में कार का शीशा टूट गया। हालांकि हमले में दोनों समर्थक बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 और कोतवाली पुलिस ने मौके का मुआयना किया। घटना के बाबत उदयभान सिंह और पूरन सिंह से पूछताछ भी की।
विज्ञापन
उदयभान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बछिलाही गांव निवासी आशीष सिंह व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष शिवाकांत पांडेय ने बताया कि घटना के पीछे रंजिश का मामला प्रकाश में आया है। उधर विधायक राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि उदयभान सिंह और पूरन सिंह उनके करीबी एवं समर्थक हैं। हमलावरों की पहचान हो गई है। पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।