{"_id":"5bf4566bbdec2269a7717842","slug":"161542739563-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं काटने की मशीन ने साइकिल सवार को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गेहूं काटने की मशीन ने साइकिल सवार को रौंदा
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
कंबाइन मशीन की टक्कर से बुजुर्ग की जान गई
अमेठी। भादर क्षेत्र में एक साइकिल सवार बुजुर्ग को गेहूं काटने वाली मशीन ने रौंद दिया। दुर्घटना में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
यह हादसा पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुलहिनपुर गांव निवासी राम अवध (70) के साथ हुआ। मंगलवार की शाम चार बजे राम अवध साइकिल से घर जा रहे थे। ढखवा गांव के पास गेहूं काटने वाली मशीन (कंबाइन मशीन) ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही राम अवध की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।